कबड्डी में दांव लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 32वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो में अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग में 100मी. दौड़ में कक्षा 12 के अनीस तो बालिका वर्ग में कक्षा 11 की अंशी मौर्या ने बाजी मारी। बैडमिंटन बालिका वर्ग में कक्षा-10 की काव्या व खुशी की जोड़ी प्रथम रही। कबड्डी में ब्लू हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में ग्रीनहाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता का संचालन आचार्य ओमप्रकाश व बासुदेव त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला, अरविंद शंकर तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, विष्णुप्रकाश, काकोली मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)