फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में शनिवार सुबह शराब के नशे में दो पक्षों में सरेराह मारपीट और पथराव हो गया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डबल कॉलोनी निवासी सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी अक्सर नशे में घर के बाहर गालीगलौज करता है। शुक्रवार रात आरोपी गालीगलौज कर रहा था। इस पर उन्होंने विरोध किया तो अभद्रता करने लगा। इलाके के लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह फिर से पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें