फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर की नींव खोदाई में निकली प्राचीन मूर्तियां, बना हुआ चबूतरा और सीढ़ियां भी मिली

Thu, 29 Feb 2024 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में खंडहर हो चुके ठाकुर जी महाराज के प्राचीन मंदिर की नींव खोदाई में कई खंडित मूर्तियां निकली हैं।
विज्ञापन
मंदिर की नींव खोदाई में निकली प्राचीन मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर के परास गांव में खंडहर हो चुके प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। नींव खोदाई में कई प्राचीन खंडित मूर्तियां निकलीं। खोदाई में मंदिर का बना हुआ चबूतरा व सीढ़ियां भी निकलने से लोगों में कौतूहल है। परास गांव के किनारे ठाकुर जी महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित हैं। जो खंडहर में तब्दील होकर ध्वस्त हो गया था।

विज्ञापन



जिसके बाद गांव के लोगों ने चंदा करके मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया। बीते दिनों भूमि पूजन होने के बाद मंदिर की नींव की खोदाई का काम शुरू किया गया था। बुधवार देर शाम नींव की खोदाई के दौरान यहां एक दर्जन से अधिक खंडित मूर्तियां निकलीं। खोदाई के दौरान यहां पर दो शिलापट भी निकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोदाई में निकली शिलापट में बेहटा बुजुर्ग मंदिर के बाहर रखी हुई शिलापट से बिल्कुल मिलती-जुलती कलाकृति बनी हुई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंदिर और बेहटा बुजुर्ग मंदिर एक ही समय के आसपास का बना हुआ होगा। वहीं गुरुवार को नींव की खोदाई में सिंहासन में एकसाथ विराजमान एक दर्जन मूर्तियां निकली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें