उरई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में शानिवार की सुबह उस वक़्त तनाव फैल गया जब लोगों ने देवी मंदिर में तोड़फोड़ देखी। कुछ ही देर में पार्क के पास स्थित मंदिर में लोगो का जमावड़ा लग गया।
इलाकाई लोगो का आरोप है कुछ लोगों ने जानबूझ कर धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की है। सूचना मिलते ही भाजपा और हिन्दू संगठन के नेता भी पहुच गए। क्षेत्र में तनाव की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार और कोतवाल जेपी पाल भी मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे।
लोगों को समझकर शांत कराया और टूटे स्थानों की मरम्मत कराकर पूजा पाठ शुरू कराया गया। सीओ का कहना है कि जिन लोगो ने माहौल खराब करने की कोशिश की है, उन्हें बक्शा नही जाएगा। फिलहाल मंदिर के आसपास फोर्स तैनात है।