फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में अनन्य ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
अनन्य अवस्थी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। पटना के दौलतपुर में दो से पांच अगस्त तक हुई सीबीएसई पूर्वी जोन तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 125 तैराकों ने हिस्सा लिया। इसमें शहर के छावनी निवासी डीपीएस उन्नाव के छात्र अनन्य अवस्थी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन


इसके साथ अनन्य ने 17 से 21 सितंबर तक हरियाणा के सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। यह जानकारी कानपुर जिला अर्बन व रूरल स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव प्रकाश अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि अनन्य अपने बड़े भाई राघव अवस्थी की तरह जोन से चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर डीपीएस उन्नाव की प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने अनन्य को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें