फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण: मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र ने आरती को दिया था शादी का आश्वासन, ये बात भी आई सामने

Thu, 18 Jun 2020 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
जानकारी देते आरती के परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती के मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र ने सरदामई गांव की आरती जाटव की नौकरी लगवाने के एवज में परिवार वालों से दो लाख रुपये मांगे थे। असमर्थता जताने पर वेतन से रुपये काटने पर सहमति बन गई थी। उसने आरती के मूल दस्तावेज भी रख लिए। पुष्पेंद्र ने आरती को शादी करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


तीन महीने पुष्पेंद्र ने नगद मानदेय भी दिया लेकिन लॉकडाउन में पैसा मिलना बंद हो गया था। विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव सरदामई निवासी रामधनी पुत्र नरोतम जाटव ने बताया कि सात बेटियों में आरती चौथे नंबर की है। आरती उर्फ आकृति विशुनगढ़ के एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी।

अक्टूबर 2019 में कुशलपुर गांव के ग्रामीण ने आरती की मुलाकात मैनपुरी जिले के ग्राम दीपक नगला निवासी शिक्षक पुष्पेंद्र से कराई। पुष्पेंद्र ने आरती की नौकरी लगवाने के बाद उससे शादी करने की बात कही। उसने नौकरी लगवाने के एवज में दो लाख रुपये भी मांगे लेकिन परिवार के लोगों ने रुपये देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने वेतन से रुपये काटने की बात कही, इस पर परिवार के लोग तैयार हो गए। दिसंबर 2019 में पुष्पेंद्र आरती और उसके जीजा मुन्नालाल को अपने साथ लखनऊ ले गया। संविदा शिक्षक के तौर पर उसकी नौकरी लगवा दी। आरती परिजनों को बताए बिना अमेठी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी करने लगी।
विज्ञापन

वहां 21 से 25 हजार रुपये मानदेय मिलता है लेकिन पुष्पेंद्र ने आरती को तीन महीने तक कभी 10 तो कभी 12 हजार रुपये ही दिए। पुष्पेंद्र उसे नकद भुगतान करता था, कभी आरती के खाते में मानदेय नहीं आया। परिवार के लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद मानदेय नहीं मिला। पुलिस ने आरती की गिरफ्तारी की सूचना भी परिवार को नहीं दी है।

पुष्पेंद्र के पास हैं आरती के दस्तावेज
लखनऊ ले जाने से पहले पुष्पेंद्र ने आरती से उसके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए के प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक और फोटो लिए थे। ये दस्तावेज उसने अपने पास रख लिए थे। आरती के मांगने पर पुष्पेंद्र आज-कल देने की बात कहकर टकरा देता था।

बेटी की गिरफ्तारी से टूटी उम्मीदें
आरती की नौकरी लगने के बाद भूमिहीन पिता रामधनी जाटव उम्मीदें लगाए थे। आरती ने निजी स्कूल में शिक्षक कार्य शुरू कर पिता का हाथ बंटाना शुरू किया था। दिसंबर में उसकी नौकरी लगने पर अच्छा समय आने की आस जागी लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी से परिजनों के सारे सपने बिखर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें