फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10 माह में 10 बार खराब हो गई 15 लाख की एनालाइजर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा में स्थित 50 शैय्या अस्पताल में हर दिन मरीजों को किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल में लगी लिवर-किडनी फंक्शन की जांच करने वाली एनालाइजर मशीन के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मशीन को अस्पताल में आए अभी 10 महीने का ही समय बीता है, लेकिन इस बीच मशीन 10 बार खराब हो चुकी है। इससे यहां आने वाले मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं विभाग पत्राचार की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

बीते 20 दिनों से मशीन पूरी तरह से ठप पड़ी है। इससे मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल या फिर निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है। बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में हर दिन 450 से 500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इस समय मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। करीब 10 माह पहले 15 लाख की कीमत से अस्पताल में लिवर-किडनी फंक्शन की जांच करने के लिए इस मशीन को लगाया गया था। लेकिन मशीन को लगाने वाली कंपनी ने मशीन के कक्ष में एसी नहीं लगवाया था, इससे मशीन में आए दिन खामी ही बनी रहती है। निर्धारित तापमान न मिलने पर यह मशीन काम करना बंद कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें