Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और शवों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ उरई मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरूष को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि शवों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनो मृतक उरई के बताए जा रहे हैं।