फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दूसरे उपरिगामी पुल के साथ अंडरपास का भी होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मुगल रोड चौड़ीकरण कराए जाने के साथ झांसी-लखनऊ रेलपथ हलधरपुर क्रॉसिंग पर अब एक और उपरिगामी पुल का निर्माण कराया जाएगा। जिसका रेलवे सहित हाईवे के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंगलवार की शाम निरीक्षण किया। इसमें अंडरपास पुखरायां की ओर दो मीटर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मुगलरोड भोगनीपुर होकर घाटमपुर, जहानाबाद बिंदकी रोड के फोर लेन चौड़ीकरण काफी समय से प्रस्तावित है। हालांकि भूमि अधिग्रहण का कार्य भी पूर्व में किया जा चुका है लेकिन किन्हीं कारणों से टेंडर प्रक्रिया रुक गई। इसका मुद्दा विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने विधान परिषद में उठाया था। जिसपर प्रक्रिया शुरू हुई। रोड का फिर से निरीक्षण लोक निर्माण विभाग की ओर से करा लिया गया।
मंगलवार को झांसी मंडल रेल के अधिकारियों ने हलधरपुर क्रॉसिंग के समीप बने उपरिगामी पुल के पास ही दूसरा उपरिगामी पुल का निर्माण कराए जाने के लिए निरीक्षण किया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स अनुपम सिंहा, टीआरडी के अखिलेश पांडेय, रोहेंद्र कुमार, अवर अभियंता अनुराग अग्निहोत्री और हाईवे स्टेट के महा प्रबंधक विवेक चौरसिया के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स अनुपम सिंहा ने बताया कि उपरिगामी पुल बनने के बाद नीचे से क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी। इस पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अंडरपास बनवाए जाने की मांग की थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री ने प्रस्ताव दिया था। जिसे स्वीकृति दी गई है। दूसरे नक्शे से उपरिगामी पुल का निर्माण होगा। इसलिए अंडरपास को पुखरायां की ओर दो मीटर ले जाया जाएगा। जिससे बाइक, साइकिल, पैदल गांवों के लोग आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें