चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन के पास घूम रहे एक वृद्ध को गलतफहमी मेें यात्रियों ने बेरहमी से पीटा। लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने 100 डायल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मानिकपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते प्राथमिक चिकित्सा देकर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनहाई रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह जनपद शाहजहांपुर के चिकमई थाना निकाई गांव निवासी रामभरोसे (70) पुत्र रामनराज पनहाई प्रतिदिन की तरह घूम रहा था।