फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: इलाज ने मिलने पर वृद्ध की मौत, चारपाई पर अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, ग्रामीणों ने कही ये बात

Thu, 12 Sep 2024 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र में सड़क न होने से परिजन बीमार वृद्ध को चारपाई पर अस्पताल ले जा रही थी। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से सड़क की तीन फीट ऊंचा पानी बह रहा है।
विज्ञापन
चारपाई पर वृद्ध को ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में बीमार वृद्ध को सही समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। मामला आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन के मजरा कुइयाझोर डेरा का है। यहां एक वृद्ध की मौत इलाज न मिलने से हई है। कुइया झोर डेरा गांव के लिए जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क कच्ची है। दो दिनों से हो रही बारिश से सड़क के ऊपर से तीन फीट ऊंचा पानी बह रहा है।

विज्ञापन

इससे गांव के लोगों का आवागमन बंद है। बारिश होने से सड़क दलदल हो गई है। नाले उफान पर होने से सड़क की ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे गांव के लोगों की जिंदगी थम गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परासन के मजरा कुइया झोर डेरा गांव निवासी अच्छेलाल (68) की तबियत मंगलवार रात को अचानक खराब हो गई।
रात में वृद्ध को उल्टियां और दस्त लगने शुरू हो गए। रात अधिक होने पर उनको इलाज नहीं मिल सका। सड़क कच्ची और सड़क पर पानी बहने से परिजन उनको इलाज कराने के लिए कहीं नहीं ले जा सके। बुधवार की सुबह परिजनों ने एम्बुलेंस को बुलाया सड़क के कच्ची होने पर एम्बुलेंस गांव नहीं जा सकी और कालपी-चंडौत मार्ग पर तक ही पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क खराब न होती, तो वृद्ध को सही समय पर मिलता इलाज

गांव के लोग वृद्ध को इलाज कराने के लिए चारपाई पर लादकर एम्बुलेंस तक से ले जा रहे थे। तभी वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। सड़क खराब न होती, तो वृद्ध को सही समय पर इलाज मिलता तो उनकी मौत नही होती।  वृद्ध अच्छेलाल के भतीजे रामौतार ने बताया कि चाचा को रात में उल्टी और दस्त लगना शुरू हो गए गांव में कोई डॉक्टर नहीं है। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से सड़क की तीन फीट ऊंचा पानी बह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें