फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल से घर लौट रही मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म

Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक गांव में स्कूल से घर लौट रहे मासूम भाई-बहन को एक युवक ने अगवा कर लिया। दोनों को पास के सरकारी स्कूल में ले गया। भाई को डांटकर बाहर खड़ा रहने को कहा। बहन को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्चों को खोजते हुए ग्रामीणों के साथ पिता पहुंचे तो आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी छह साल की बेटी व नौ साल का बेटा गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से छुट्टी होने पर मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब दोनों घर लौट रहे थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू की।
बच्चों को खोजते हुए सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो बाहर बेटे की चप्पल मिली। आवाज दी तो स्कूल के अंदर से बेटे की आवाज आई। अंदर गया तो बेटा सहमा हुआ खड़ा था। बेटे ने बताया कि एक युवक बहन को शौचालय में बंद किए है। गांव के लोगों के साथ शौचालय का दरवाजा खुलवाया तो बेटी बदहवास हालत में मिली। मौके पर कुंभी निवासी पुराने यादव मिला, जो लोगों को देखते ही भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बेटी ने जबरन गलत काम करने की बात बताई। इस पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और बच्चों से जानकारी ली। दोनों बच्चों ने बताया कि जब वह स्कूल से लौट रहे थे तभी आरोपी पुराने यादव दोनों को रास्ते से पकड़ कर स्कूल में ले गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद बच्ची को उपचार के लिए भेजा। अकबरपुर के थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें