फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएमए इंटरमीडिएट में अमितेश बने नाॅर्थ जोन के टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ काॅस्ट अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया के कानपुर चैप्टर की ओर से सोमवार को सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इंटरमीडिएट में अमितेश बागजानी ने 400 में 243 अंक पाकर पूरे नार्थ जोन में टॉप किया। उन्हें 400 में से 243 अंक मिले। वहीं, सीएमए फाइनल में अंजली मिश्रा कानपुर जोन में अव्वल आईं। उन्हें 400 में से 244 अंक मिले।
विज्ञापन

कानपुर चैप्टर के सचिव सीएमए अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार शहर का परिणाम आसपास के जिलों से बेहतर रहा। रवि मूरजानी, अदिति अरोड़ा, आयुशी सिंह, आकांक्षा गुप्ता, आव्या अग्रवाल, दीक्षा गुप्ता, रजत पांडेय, आयुष्मान शर्मा, आस्था वर्मा, रोशन यादव, मौलिका, मोहम्मद रफीद भी इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल रहे हैं। सीएमए फाइनल में नितिश सहगल, अनुराग शुक्ला, व्रशांक शर्मा आयुष शाक्य, प्रफुल तिवारी, अभिनव शुक्ला, मयंक टेकवानी सफल हुए। चेयरमैन सीएमए एके श्रीवास्तव, एसके वर्मा, आशुतोष मिश्रा, संदीप गुप्ता, निवेदिता शुक्ला ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें