फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमिताभ आज करेंगे शिलान्यास, सुरेश अवस्थी बैकफुट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परमट स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास को लेकर बुधवार को सपा और भाजपा के बीच हुए विवाद की गर्माहट गुरुवार को भी रही। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे शिलान्यास का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसका विरोध कर रहे भाजपा नेता सुरेश अवस्थी बैकफुट पर रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को इसी विद्यालय के कार्य शिलान्यास सांसद रमेश अवस्थी को करना था लेकिन विवाद के मद्देनजर उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। सांसद ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पहले विवाद सुलझाया जाए। विद्यालय परिसर में विधायक के कार्य के शिलान्यास का कार्यक्रम 15 मई को पहले से तय था। इसी की तैयारी के लिए 14 मई को विद्यालय में साफ-सफाई के दौरान सपा और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गए। इसके बाद विधायक बाजपेई ने सोशल मीडिया पर 50 मिनट का लाइव बयान जारी किया। इसमें उन्होंने विद्यालयों की मरम्मत के प्रोजेक्ट और दूसरे विकास कार्यों के संबंध में बताया।
उन्होंने कहा कि शिलान्यास का कार्यक्रम आधे घंटे का है। विद्यालय का काम बिना किसी विघ्न के पूरा हो, यही कामना है। विधायक बाजपेई ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने भी उन्हें फोन करके पार्षद के अभद्र कार्य की आलोचना की है। यह पूछने पर कि विधायक बाजपेई शुक्रवार को शिलान्यास कर रहे हैं, क्या उसका विरोध करेंगे। इस पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने कहा कि विद्यालय के कार्य का विरोध नहीं है। वह शिलान्यास करें। विरोध भ्रष्टाचार से रहा है और अभी भी है। विधायक ने विद्यालय के पुराने भवन का 50 लाख का मलबा अपने लोगों को तीन लाख में बिकवा दिया।
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों से शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बात हुई है। अफसर कार्यक्रम का ब्योरा लेते रहे लेकिन अभी तक उन्हें कार्यक्रम रोकने के संबंध में किसी ने नहीं कहा। -अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक, आर्यनगर


स्कूल निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने के लिए लिखा पत्र
कानपुर। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास को लेकर चल रहे घमासान के बीच कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जगह चिह्नित करने की बात कही है। प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में सांसद और विधायक निधि से करीब 50 लाख रुपये खर्च होने हैं। विद्यालय में विधायक अमिताभ बाजपेई की निधि से तीन कमरे बनवाने के लिए 25 लाख और सांसद रमेश अवस्थी की निधि से विद्यालय में स्मार्ट कक्ष, बाउंड्रीवाल के लिए 25.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बीएसए सुरजीत तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने पत्र लिखकर जगह चिह्नित कराने के लिए कहा है। उच्च अधिकारियों से बात कर जमीन चिह्नित करने का काम किया जाएगा। सीडीओ अभिनव जे जैन ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम को कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से बातचीत चल रही है। स्कूल के निर्माण और बच्चों के हित को देखकर काम किया जाएगा। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें