केबीसी में उरई के लाल से बात करते अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया टुडे ग्रुप की वेबसाइट लल्लन टाप के संपादक सौरभ द्विवेदी को शुक्रवार रात बुंदेलखंड के जिस किसी व्यक्ति ने भी टीवी सेट पर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में लाइफ लाइन के वक्त संवाद करते हुए देखा उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हो भी क्यों न, सौरभ जुड़े जो हैं बुंदेलखंड की माटी से।
सौरभ ने बताया, कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की पानी की समस्या पर जो शब्द कहे थे कि यहां पानी की कमी के कारण ही धान की पैदावार न के बराबर होती है और घरों में चावल सिर्फ तीज त्योहार पर ही पकते हैं, उस बात से अमिताभ बच्चन भी पानी की समस्या पर चिंतित तो दिखे पर समय की कमी के कारण उनसे इस पर कुछ विशेष चर्चा नहीं हो सकी।