फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जगह जहां एक वक्त का चावल पकाने के लिए भी कम पड़ जाता है पानी, अब बिग बी ने भी जताई चिंता

Sat, 28 Sep 2019 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
केबीसी में उरई के लाल से बात करते अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया टुडे ग्रुप की वेबसाइट लल्लन टाप के संपादक सौरभ द्विवेदी को शुक्रवार रात बुंदेलखंड के जिस किसी व्यक्ति ने भी टीवी सेट पर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में लाइफ लाइन के वक्त संवाद करते हुए देखा उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हो भी क्यों न, सौरभ जुड़े जो हैं बुंदेलखंड की माटी से।
विज्ञापन


सौरभ ने बताया, कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की पानी की समस्या पर जो शब्द कहे थे कि यहां पानी की कमी के कारण ही धान की पैदावार न के बराबर होती है और घरों में चावल सिर्फ तीज त्योहार पर ही पकते हैं, उस बात से अमिताभ बच्चन भी पानी की समस्या पर चिंतित तो दिखे पर समय की कमी के कारण उनसे इस पर कुछ विशेष चर्चा नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन

पानी की किल्लत - फोटो : demo
सौरभ ने बताया कि वह बुंदेलखंड में जन्मे हैं और वहीं की सबसे बड़ी समस्या पानी से अच्छी तरह वाकिफ है। पानी कभी वहां के किसानों की फसलों को सुखा देता है तो कभी बाढ़ की शक्ल लेकर उसे बहा भी देता है। बिग बी से तो इस बारे में अधिक चर्चा नहीं हो सकी लेकिन जल संरक्षण की मुहिम से जुड़ी केबीसी की प्रतिभागी अमला से जरूर बुंदेलखंड की समस्या पर चर्चा हुई और उनसे पानी की समस्या को खत्म करने के लिए कहा है।

सौरभ का कहना है कि हम थोड़ी सी सफलता पर ही घमंड से चूर हो जाते हैं, लेकिन अमित जी से बात करते हुए तनिक भी नहीं लगा कि वे ऐसी शख्सियत हैं जिसे दुनिया महानायक कहती है। वाकई अमिताभ इस उम्र में भी ऊर्जा से भरपूर हैं। जनपद जालौन स्थित चमारी गांव के मूल निवासी सौरभ से जब उस पल के बारे में बात की गई तो उनके पास अमिताभ की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए।

बकौल सौरभ, शो के अंतिम वक्त की मुलाकात में जब बिग बी से उनके बारे में कहा कि वे तो स्वयं ही लल्लन टॉप हैं तो बिग बी ने जवाब में जोर का ठहाका जरूर लगाया। बता दें कि सौरभ को कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए बतौर विशेषज्ञ के एक लाइफ लाइन में मदद के लिए चयनित किया गया है। रविकांत द्विवेदी के बेटे सौरभ की शुरुआती शिक्षा जनपद में हुई। यहीं के शिशु मंदिर से शिक्षा की शुरुआत की फिर जुगल देवी इंटर कालेज, कानपुर से इंटरमीडिएट और स्नातक उरई रामनगर स्थित डीवीसी कालेज से किया। इस वक्त लल्लन टॉप के संपादक के पद पर कार्यरत हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें