पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की
गृहमंत्री ने आगे कहा कि पहले पाकिस्तान हावी रहता था। मोदी प्रधानमंत्री बने, तो पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कहा कि इटावा वालों कोरोना का टीका लगा? मुफ्त लगा है। इसके आगे परिवारवाद की परंपरा पर भी जमकर हमला बोला।
सपा के गुंडे गरीबों की झोपड़ी कब्जाते थे
उन्होंने कहा कि जो अपने भतीजे, भतीजी मुख्यमंत्री बनते हैं, वो क्या इटावा वालों का भला करेंगे। सपा के गुंडे गरीबों की झोपड़ी कब्जाते थे। योगी जी की सरकार बनने के बाद अब कोई कब्जा नहीं करता। 550 किमी सड़क बनी, रेलवे स्टेशन बनाना, पासपोर्ट कार्यालय, गैस-पानी सभी लाभ इटावा वालों को मिले हैं।
जसवंतनगर और करहल सीट पर भाजपा की नजर
मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा का वर्चस्व है। यहां सबसे अधिक लगभग पौने पांच लाख यादव मतदाता होने की वजह से सपा को आसानी से बड़ी जीत मिल जाती है। सपा की जीत में सबसे बड़ी भूमिका जसवंतनगर और करहल विधानसभा क्षेत्र की रहती है।
डिंपल यादव को मिले थे 6,17,625 वोट
कई सालों से सपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट देने वाली विधानसभा जसवंतनगर है। यहां से विधायक शिवपाल सिंह यादव का बड़ा प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6,17,625 वोट मिले थे।
जसवंतनगर को साधने का प्रयास कर सकते हैं अन्य प्रचारक
वहीं, सपा से ही भाजपा में गए रघुराज सिंह शाक्य के खाते में 3,29,489 वोट आए थे। इसी तरह डिंपल ने 2,88,136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया था। इस बार भाजपा इन दोनों सीटों पर सपा को कांटे की टक्कर देने के प्रयास में है। यही वजह है कि जसवंतनगर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा की थी। अभी कई अन्य बड़े स्टार प्रचारक भी जसवंतनगर को साधने का प्रयास कर सकते हैं।