फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीत शाह की जनसभा आज

Sun, 13 Nov 2016 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
यूपी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाओं का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को शाह कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। सभा का आयोजन तिर्वा के डीएन इंटर कालेज में होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अफसरों व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की शाम जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तिर्वा में होने वाली जनसभा के लिए बाहरी जनपदों से पुलिस बल का आना शुरू हो गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा अंबरीष सिंह भदौरिया ने बताया कि जनसभा स्थल पर आठ सीओ, एक कंपनी पीएसी, 10 थाना प्रभारी, 35 सब इंस्पेक्टर, 200 पुलिस जवान, 15 महिला पुलिस जवान, दो फायर टेंडर, चार यातायात निरीक्षक के अलावा 25 यातायात सिपाहियों को लगाया गया है।

यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए डीएन कालेज छात्रावास के दूसरी ओर नेताओं के वाहन खड़े कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य आने वाले वाहनों को ठठिया रोड मनीपुरवा की ओर, गिरीशानंद महाविद्यालय के अलावा तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग कोतवाली के पास वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।     
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि डीएन कालेज परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकाप्टर उतरेगा। जहां से जेड श्रेणी की सुरक्षा में जनसभा स्थल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को लाया जाएगा। पीएसी के जवानों को ठहराने के लिए मेडिकल कालेज के पीआरए भवन में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को ठहराने के लिए मेडिकल कालेज के गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें