यूपी के कानपुर में बुधवार को बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी व कई दिग्गज पहुंचे। चुनावी हुंकार भरते हुए अमित शाह ने कई मुद्दों पर चर्चा की। यहां उनसे कोई भी चुनावी मुद्दा अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
इन अहम मुद्दों पर बोले शाह
- शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो सप्ताह में एक-एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे।
- गठबंधन के अंदर आतंकवाद से लड़ने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
- 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता लखनऊ से होकर ही गुजरने वाला है।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा राहुल बाबा पूछते हैं मोदी सरकार ने क्या-क्या किया है तो हम बता दें कि मोदी सरकार ने गंगा को निर्मल करने का काम किया है।
4 of 6
डेमो पिक
- शाह ने कहा कि गठबंधन और महा गठबंधन का कोई पीएम प्रत्याशी नहीं है। यह सिर्फ बुआ, भतीजे, भाई और बहन का गठबंधन है।
- 2017 में चुनाव की शुरुआत भी कानपुर से ही हुई थी। 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल भी कानपुर से ही फूंका जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
- यूपी के कार्यकर्ताओं की शक्ति को पहचानता हूं। इस बार भी चुनाव की शुरुआत कानपुर से बूथ सम्मेलन के साथ कर रहा हूं।
- उन्होंने कहा कि बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। मुझे भरोसा है जब योगी के नेतृत्व में निकलेंगे तो जीत पक्की है।
- शाह ने कहा मैं योगी को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने यूपी को अपराध मुक्त बनाया है। आज अपराधी खुद गिरफ्तार होने के लिए घूम रहा है।