फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के घर में पार्टी को संजीवनी देने आ रहे हैं अमित शाह

Fri, 21 Oct 2016 11:11 PM IST
बीरेश मिश्रा, अमर उजाला, इटावा 
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भाजपा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर में कमल खिलाने की तैयारी में हैं। इसी रणनीति के तहत पहले संघ का अभ्यास वर्ग होने के बाद अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली होगी। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अमित शाह की रैली से पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ेगा। एक दशक से मृतप्राय पड़ी भाजपा को संजीवनी मिलेगी। इस रैली के जरिए इटावा सहित आसपास के जिले के 11 विधान सभा सीटों को टॉरगेट करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


करीब एक दशक से इटावा में भाजपा के न तो विधायक हैं और न ही पालिकाओं में चेयरमैन। अन्य चुनावों से भी भाजपा आउट है। विपक्ष के तौर पर भी वह जनता के बीच धमाकेदार उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रही है। जबकि, भाजपा के उच्च रणनीतिकारों का मानना है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर में यदि उसे सफलता मिल जाए तो इसका फायदा पूरे प्रदेश में मिलेगा।

इसी रणनीति के तहत अगस्त माह में संघ का 11 दिवसीय आवासीय शिविर हुआ। यह शिविर पहली बार इटावा में लगा। इसके बाद अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की 27 अक्तूबर को रैली हो रही है। इस रैली का नाम संकल्प सभा दिया गया है। इस रैली के जरिए भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इटावा में भाजपा को मिली सफलता का असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगी। इसमें 50 हजार से अधिक भी भीड़ जुटाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें