फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमित बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर

विज्ञापन
अमिट यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के गांव भीखनपुर के होनहार अमित यादव ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में 682वीं रैंक हासिल किया है। उनका असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर (विदेश मंत्रालय) के पद पर चयन हुआ है। इससे न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

अमित यादव के पिता अनिल कुमार यादव उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम में तैनात हैं। बेटे की इस सफलता से परिवार गर्व महसूस कर रहा है। अमित की मेहनत और लगन का परिणाम आज उनके परिवार व क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने अमित को बधाई दी। अमित की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें