फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसडीएम के पेशकार को कारण बताओ नोटिस,लेखपाल पर कार्रवाई तो अमीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कानपुर। नरवल तहसील परिसर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। कुल 123 शिकायतें आई जिसमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस दौरान छतमरा गांव के रहने वाले पीड़ित सूर्य प्रकाश कुशवाहा ने एसडीएम के पेशकार पर आदेश की नकल न दिए जाने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिसपर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर खेद जताया और एसडीएम नरवल के पेशकार अनुज त्रिपाठी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे एवं लापरवाही के क्रम में लेखपाल सतीश सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए है इसके साथ ही संग्रह अमीन अनिल कुमार को बिना अवकाश स्वीकृति अनुपस्थित रहने तथा अधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बौसर गांव के रहने वाले शिवम सिंह ने नरवल थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक ही मामले पर दो अलग अलग थानों में मामला दर्ज किया गया है नरवल थाना प्रभारी ने खुन्नस के चलते फर्जी मामला दर्ज कर लिया है।

समाधान दिवस के दौरान ही 88 लाख रुपए की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें