फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर-मास्क न मिलने पर एंबुलेंस कर्मियों ने की थी हड़ताल, बांटा गया कपूर, चालकों ने किया विरोध

Thu, 02 Apr 2020 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कन्नौज में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास अभी भी पूरे इंतजाम नहीं हैं। एंबुलेंस चालकों और ईएमटी को कपूर बांट दिया गया। इसका चालकों ने विरोध किया है। मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए जिले में 51 एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन


इनके संचालन के लिए 204 चालक और ईएमटी हैं। यह कर्मचारी सैनिटाइजर, मास्क और सुरक्षा ड्रेस की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी सूर्यभान सिंह ने कर्मचारियों को सैनिटाइजर की जगह कपूर बांट दिया।

नोडल अधिकारी ने बताया कि कपूर पास रखने से संक्रमण नहीं फैलता है। इसका चालकों और ईएमटी ने विरोध किया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि एंबुलेंस चालकों को सैनिटाइजर, मास्क दिए गए हैं। कपूर देने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 
जेल में बंदी और कैदियों से मुलाकात बंद
कोरोना वायरस के चलते जेल के बंदियों और कैदियों की मुलाकात बंद कर दी गई है। 14 अप्रैल तक मुलाकात नहीं होगी। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर लॉकडाउन तक मुलाकात बंद कर दी गई है। जेल प्रशासन की ओर से फोन पर परिजनों से बात कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें