मेट्राे निर्माण के कराण रोज लगता है जाम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घायल को लेकर हैलट जा रही एंबुलेंस आईआईटी के पास मेट्रो निर्माण के जाम में फंस गई जिससे घायल की मौत हो गई। जाम के चलते आईआईटी से हैलट पहुंचने में एंबुलेंस को दो घंटे लग गए। एंबुलेंस का हूटर बजता रहा लेकिन किसी ने रास्ता नहीं दिया और न ही ट्रैफिक पुलिस कहीं दिखाई दी।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने कहा कि अगर एंबुलेंस जाम में नहीं फंसती तो उनकी जान बच जाती। बिल्हौर के शाम्भी निवासी राम औतार पेशे से कार चालक थे। परिवार में पत्नी राधा और एक बेटा जीतू और बेटी गुड़िया है।