आज फिर से यूपी के राज्य प्रबंधन की पोल खुलकर सामने आ गई। पुलिसकर्मी घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस बुलाते रह गए लेकिन फोन नहीं उठा।प्रदेश की एंबुलेंस सेवा की नाकामी का सबूत मिल गया।
कानपुर देहात के कहिंजरी सब स्टेशन के औनाहां इलाके में 11 हजार बिजली की लाइन पर काम कर रहे बिजली कर्मचारी अचानक करेंट के चपेट में आने से झुलस गये।
मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को निरंतर फोन करते रहे लेकिन फोन व्यस्त बताने के कारण बात ही नहीं हो सकी। इस बीच झुलसे बिजलीकर्मी वहीं पड़े कराहते रहे।
घायलों को सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बहुत समय बीत जाने के बाद पुलिस को होश आया और घायलों को सी.एच.सी. शिवली पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।