फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी मिलाते रहे एंबुलेंस को फोन, वो पड़ा तड़पता रहा

Wed, 31 May 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आज फिर से यूपी के राज्य प्रबंधन की पोल खुलकर सामने आ गई। पुलिसकर्मी घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस बुलाते रह गए लेकिन फोन नहीं उठा।प्रदेश की एंबुलेंस सेवा की नाकामी का सबूत मिल गया।   कानपुर देहात के कहिंजरी सब स्टेशन के औनाहां इलाके में 11 हजार बिजली की लाइन पर काम कर रहे बिजली कर्मचारी अचानक करेंट के चपेट में आने से झुलस गये।
विज्ञापन


मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को निरंतर फोन करते रहे लेकिन फोन व्यस्त बताने के कारण बात ही नहीं हो सकी। इस बीच झुलसे बिजलीकर्मी वहीं पड़े कराहते रहे।   घायलों को सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बहुत समय बीत जाने के बाद पुलिस को होश आया और घायलों को सी.एच.सी. शिवली पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें