फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एंबुलेंस चालकों की अराजकता, यूट्यूबर महिला वार्ड में बना रहे वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट अस्पताल परिसर में अवैध एंबुलेंस चालकों की अराजकता कम नहीं हो रही है। महिला वार्ड में वीडियो बनाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण की समस्या है। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को धमकाकर रुपयों की मांग हो रही है। यह शिकायतें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की हैं। पुलिस कमिश्नर ने महिला वार्ड के वायरल वीडियो के मामले में एफआईआर दर्ज करने और अन्य मामलों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में काफी समय से अतिक्रमण की समस्या है। डॉक्टर, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के घरों के साथ कई अन्य लोगों ने स्थाई व अस्थाई आवास बना लिए हैं। मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों में अवैध एंबुलेंस मरीजों को लाने और ले जाने का कार्य कर रही हैं। यह कई बार मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भी शिफ्ट कराने का कार्य करती हैं। इनको रोकने के लिए स्टाफ और निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया लेकिन एंबुलेंस चालकों की अराजकता बरकरार है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने अतिक्रमण, अवैध एंबुलेंस संचालकों की शिकायत की है। उन्होंने कुछ यू-ट्यूबरों और वीडियो बनाने वालों के नाम भी दिए हैं। उनका कहना है कि यह लोग बिना इजाजत के महिला वार्ड में वीडियो बनाते हैं। यह महिलाओं की निजता का हनन है। डॉक्टरों को बाहर से दवाएं और जांच लिखने के नाम पर धमकाया जा रहा है। वीडियो बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें