फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: एंबुलेंस और टेंपो की भिड़ंत, एक की मौत, आठ बच्चों समेत 11 लोग घायल

Wed, 29 Jul 2020 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस और टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। वृद्धा और दो बच्चों को रेफर किया गया है। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव चौसपुर निवासी मदनपाल गांव के ही शाकिर खान (35) का टेंपो किराये पर करके एटा जिले के जैथरा में अपनी रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन


लौटते समय शाम करीब सात बजे कायमगंज रोड पर उलियापुर-हजियांपुर के बीच फर्रुखाबाद की ओर से जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टेंपो पलट गया और चालक एंबुलेंस लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस का पीछा किया, तो रोशनाबाद गांव में पकड़ लिया।

इधर, घटनास्थल पर चीखपुकार मचने पर राहगीरों और पुलिस ने निजी वाहनों से घायल मदनपाल की पत्नी श्रीदेवी (35), पुत्र रवि (6), यश (4), अमित (7), पुत्री परीक्षा (5) के अलावा ज्योति (10) प्रांशी पुत्री सुनील कुमार, प्रांशु (3) पुत्र सुनील कुमार, नन्नुकी देवी (60) पत्नी लज्जाराम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर नन्हुकी, प्रांशी समेत दो बच्चों को रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक का नाम नहीं मालूम हो सका था।

इलाज में लगी तीन डाक्टरों की टीम, सीएमएस पहुंचे
बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने सर्जन डा. गौरव मिश्रा, डा. राजकिशोर को बुला लिया। कुछ ही देर में सीएमएस/बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसपी सिंह भी पहुंचे।

जाम में फंसे वाहनों से हुई दिक्कत
शमसाबाद। दुर्घटना करके भाग रही एंबुलेंस रोशनाबाद गांव में फंस गई। इससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। छोटे वाहनों को गलियों से निकला गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें