कानपुर में बाल दिवस (14 नवंबर) को बच्चों के लिए खास बनाने के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल की है। अमर उजाला ने स्कूल की छात्राओं को बतौर अतिथि संपादक के रूप में आमंत्रित किया है। यह छात्राएं उस दिन अखबार के कार्यालय में संपादक की भूमिका अदा करेंगी। छात्राएं अपनी तर्कक्षमता के आधार पर खबरों का संपादन करेंगी। साथ ही खबरें और फोटो की प्रमुखता तय करेंगी। उन्हीं के द्वारा पसंद की गई खबर और फोटो को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं को अखबार की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया जाएगा।