फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 लोगों ने किया महादान

Wed, 14 Jun 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : मोहन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कानपुर पनकी हनुमान मंदिर स्थित बाबा भुवनेश्वर दास नेत्र व स्वास्थ्य चिकित्सालय में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 117 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह और महंत जितेंद्र दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में डॉ. लुबना खान के दिशा निर्देश पर मेडिकल कॉलेज की टीम ने रक्तदान कराया। सबसे पहले सीआईएसएफ के जवानों ने रक्तदान किया। इसके बाद शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत के कार्यकर्ताओं ने सुजीत कुंतल की अगुवाई में रक्तदान किया। मारुला व दस्तक क्लासेज के छात्रों ने भी रक्तदान कर शिविर में भाग लिया। डियर पेरेंट्स समिति बौहार गांव के लोगों ने रक्तदान किया। ज्ञानधारा फाउंडेशन के यशभान सिंह के नेतृत्व में नलिनी शुक्ला, सक्षम शुक्ला, सौरभ मिश्रा, रत्नेश सिंह, सुमन पाल, कुणिक तोमर, मोहन कनौजिया, सत्यम कटियार, मोनिका सिंह, रामजीत, रततप्रताप सिंह, अमित वर्मा, रवि, उदय मिश्रा, क्षितिजा सिंह, धर्मेन्द्र अवस्थी, रंजना यादव और प्रशांत शर्मा ने भी रक्तदान किया। एसडी चैरिटेबल सोसायटी के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने साथियों के साथ रक्तदान किया। इनका आयोजन में भी विशेष सहयोग रहा। आनन्देश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी और अजय पुजारी ने रक्तदान करने वालों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान दामन संस्था के धीरज राजपाल और फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अनीश निगम ने हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच की। 
 
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया 

कानपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रक्तदान करने वाले जवान, छात्रों और अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं को अमर उजाला फाउंडेशन का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जय मिश्रा, सौरभ मिश्रा, पंकज निगम और आजाद सिंह को कछुआ तालाब मंदिर के महंत डीडी पाठक ने सम्मानित किया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन के वालंटियर श्रीकांत त्रिपाठी, प्रकाश कुमार, कृष्णा शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, मंजरी गुप्ता, मनीष रैना, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, श्रवण प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें