अमर उजाला संवादः 26 को मशहूर हस्तियां होंगी शामिल, दिल खोलकर होगी शहर की बात
Sat, 24 Mar 2018 11:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
- कानपुर से जुड़े सवालों का जवाब देकर 8 लोगों ने जीता स्मार्ट फोन
- आज सिविल लाइंस, गोविंद नगर, किदवई नगर, कल्याणपुर और नवीन मार्केट में घूमेगा संवाद रथ
- 26 को पीएसआईटी में ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं बच्चे, युवा और बुजुर्ग
विज्ञापन
1 of 9
कानपुर से जुड़े सवालों का जवाब देकर 8 लोगों ने जीता स्मार्ट फोन
‘अमर उजाला संवाद-रथ’ शुक्रवार को कानपुर शहर के तमाम इलाकों में घूमा। संजय वन, गौशाला चौराहा किदवई नगर, गोविंद नगर में नटराज सिनेमा के आसपास, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, रतन ग्रीन्स अपार्टमेंट- स्वरूप नगर, बरसाना अपार्टमेंट स्वरूप नगर, सुखधाम अपार्टमेंट सिविल लाइंस, विकास भवन रावतपुर, जेड स्क्वायर मॉल बड़ा चौराहा और नवीन मार्केट में ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है।
केवल युवा ही नहीं बुजुर्ग भी संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। कानपुर के विकास को लेकर लोगों ने अपने अलग-अलग सुझाव दिए हैं इसके अलावा कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री से सवालों की झड़ी लगाने की तैयारी कर रखी है। कानपुर के इतिहास और संस्कृति को लेकर रेड एफएम आरजे नम्रता के सवालों का सबसे बेहतरीन जवाब देने वाले अब तक 17 लोगों को कोमियो स्मार्ट फोन बाटें जा चुके हैं।
विज्ञापन
इन्होंने जीते स्मार्ट फोन
2 of 9
आज सिविल लाइंस, गोविंद नगर, किदवई नगर, कल्याणपुर और नवीन मार्केट में घूमेगा संवाद रथ
‘अमर उजाला संवाद-रथ’ के पास पहुंचे लोगों ने शहर को साफ सुथरा रखने पर सबसे ज्यादा बल दिया। लोगों ने अपने इन सवालों का जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगा है।
1. शहर में अभी भी जगह-जगह गंदगी क्यों दिखाई दे रही ?
2. पार्किंग की व्यवस्था आज तक नहीं सुधरी इसकी वजह से हर दिन भीषण जाम से जूझना पड़ता है?
3. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के लोग गाड़ियां चला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ?
4. बंद पड़ी मिलों और उद्योगधंधों को कैसे शुरू कराया जाएगा, सरकारें केवल दावे और वादे ही करती रहती हैं ?
5. आरक्षण की वजह से होनहारों का करियर बर्बाद हो रहा है इसे क्यों नहीं बंद किया जा रहा ?
6. व्यापारी 10 रुपये के सिक्कों को लेकर काफी परेशान हैं उन्हें निजात कैसे मिलेगी ?
7. सड़कें चौड़ी नहीं हैं, लोग कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं इन पर कार्रवाई करें ?
8. धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजते हैं इन्हें अभी तक क्यों नहीं हटवाया गया ?
9. शराब की दुकानें गलियों में क्यों खोली जा रही हैं इन्हें शहर से बाहर क्यों नहीं किया जाता ?
शहर के लिए ऐतिहासिक होगा ‘अमर उजाला संवाद’:-
4 of 9
स्मार्ट फोन विजेता
1. अमर उजाला ने कानपुर के विकास को लेकर जो शुरुआत की है वाकई सराहना के काबिल है। इससे महानगर के विकास की गति और बढ़ेगी। एक मंच पर इतनी बड़ी हस्तियां होंगी और खुलकर तमाम मुद्दों पर बात होगी ऐसा पहले शायद ही कभी यहां हुआ होगा। --- सुरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
2. महानगर के लिए ‘अमर उजाला संवाद’ बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। अमर उजाला ने एक मंच पर इतनी बड़ी शख्सियतों को एक कार्यक्रम में लाकर सराहनीय काम किया है। जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और हम सभी साथ मिलकर कानपुर के विकास को लेकर एक रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री महोदय को सौपेंगे।--------- अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी
3. अमर उजाला संवाद’ कानपुर के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा। इससे कानपुर का सम्मान और बढ़ेगा। अगर यहां की बंद मिलों को सरकार जल्द से जल्द शुरू करा दे तो यहां रोजगार के साधन और बढ़ सकते हैं। ---- ओपी अग्रवाल, सर पान मसाला
4. पिछली सरकारों ने कानपुर का काफी पिछड़ा बना दिया है। कोई भी नया व्यापारी यहां काम नहीं करना चाहता। कानपुर में उद्योग लगाने वालों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ‘अमर उजाला संवाद’ के माध्यम से शहर की बड़ी समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को सीधा बताने का मौका मिलेगा।--------- दिनेश अग्रवाल, मोहिनी चाय
5. अमर उजाला को मुबारकबाद उन्होेंने बहुत अच्छा कार्यक्रम तैयार किया है। शहर को लेकर पहली बार इतने बड़े मंच पर बात होगी। कानपुर पहले बेहद खूबसूरत शहर था लेकिन राजनीति की वजह से यहां की रौनक काफी कम हो गई। हमें अपने शहर की कीर्ति पहले की तरह बरकरार रखनी होगी। ----ललित कुमार खन्ना, अध्यक्ष-क्रेड आई
विज्ञापन
‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम के सहयोगी
5 of 9
स्मार्ट फोन विजेता लोग
को-प्रेसेंटिंग स्पॉन्सर पल्स कैंडी, स्मार्टफोन पार्टनर कोमियो स्मार्टफोन, नॉलेज पार्टनर पीएसआईटी, रेडियो पार्टनर रेड एफएम, टीवी पार्टनर समाचार प्लस, एसोसिएट पार्टनर फिल्म बंधु, उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
लाइव देखें कार्यक्रम
6 of 9
अमर उजाला संवाद रथ
अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर आप ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम कहीं भी बैठकर लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे भी पा सकते हैं पास :-
7 of 9
स्मार्ट फोन विजेता
1. अमर उजाला संवाद के पेज facebook.com/amarujalasamwad पर जाकर स्लोगन लिखें, या हमारी वैन के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करें।
2. हमारी वेबसाइट samwad.amarujala.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
3. मोबाइल नंबर 08067360111 पर मिस्ड कॉल करें
4. एंट्री फॉर्म के लिए अमर उजाला अखबार पढ़ते रहें।
26 मार्च को पीएसआईटी में इनसे होगा ‘अमर उजाला संवाद’ :-
8 of 9
स्मार्ट फोन विजेता
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री
जॉन अब्राहम, बॉलीवुड एक्टर और मॉडल
राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन
कीर्ति कुल्हारी, बॉलीवुड अभिनेत्री
गौर गोपाल दास, इंटरनेशनल लाइफ कोच
राज्यवर्धन राठौड़, केंद्रीय खेल मंत्री
इरशाद कामिल, कवि एवं गीतकार
दीपा करमाकर, जिमनास्ट
विश्वेसर नंदी, जिमनास्ट कोच
देवेंद्र झाझड़िया , भारतीय पैरालिंपियन