उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कार्यक्रम अमर उजाला संवाद शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी के विकास को लेकर अपनी बात कही और संवाद कार्यक्रम में अमर उजाला के सीनियर एडिटर इंदु शेखर पंचोली के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मार्च 2017 में यूपी में योगी जी की सरकार आई और जब से ये सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षण-क्षण प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की पार्टी है जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस सभी को पता है कि उनका क्या मकसद है।
विज्ञापन
3 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इस बार यूपी प्रदेश का सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाला राज्य होगा। उन्होंने गन्ना किसानों के भुगतान पर कहा कि हम इस प्रक्रिया में लगे हैं और जल्द ही इसे पूरा करेंगे।
4 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो परिवहन विभाग घाटे में था। अब हम ये कह सकते हैं कि मार्च के अंत तक 100 करोड़ का फायदा होगा। आरटीओ में भ्रष्टाचार खत्म करने का काम कर रहे हैं। पहले सपा-बसपा सरकार आते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रेट तय हो जाते थे पर अब ऐसा नहीं होता। आने वाले समय में परिवहन विभाग की ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि पहले पांच जिलों का प्रदेश होता था। बाकी जिले तो कागज पर थे। हमें खजाना खाली मिला था। हमें एक लाख 21 सड़कें गड्ढायुक्त मिली थी। पर योगी सरकार के आने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। हम ऐसी सड़के बना रहे हैं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सड़कों का स्वर्ग बनेगा। हम कम लागत में मजबूत सड़कें बना रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मार्च 2017 में यूपी में योगी जी की सरकार आई और जब से ये सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षण-क्षण प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की पार्टी है जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस सभी को पता है कि उनका क्या मकसद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गन्ना किसानों का 24 हजार करोड़ रुपये मुक्त कराया। जब से देश की आजादी हुई है तब से यूपी में सबसे ज्यादा किसानों को सहूलियतें दी गई हैं।