फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम': देशभक्ति गीतों पर झूमकर नाचे और गाए, आज ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनेगा कानपुर

Wed, 15 Aug 2018 08:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत लाजपत भवन में हुआ सिंगिंग और डांस कम्पटीशन
विज्ञापन
15 अगस्त को कानपुर शहर का नजारा कुछ अलहदा होगा। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आएंगे। हर किसी की जुबां पर बस एक ही नारा होगा ‘मां तुझे प्रणाम’। यह सब कुछ होगा अमर उजाला और जिला प्रशासन की खास प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में। पिछले 14 वर्षों से निकल रही इस रैली की दूरी इस बार करीब 28 किलोमीटर है।  
विज्ञापन


जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारो...। संदेशे आते हैं, मुझे तड़पाते हैं...। ऐ मेरे वतन के लोगों...। देश मेरा रंगीला... जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत गाने सुनाकर और इनमें डांस कर प्रतिभागियों ने ऐसा समा बांधा कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। आजादी की पूर्व संध्या पर लाजपत भवन का हॉल भारत माता की जय-जयकार से गूंज उठा। अमर उजाला की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत हुई कानपुर के लाजपत भवन में आयोजित हुई प्रतियोगिता में सोलो सिंगिंग, डांस और ग्रुप डांस में शानदार प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों ने पुरस्कार भी जीते। सिंगिंग में पुष्कर अरोड़ा, सोलो डांस में रुचि खेरवाल और ग्रुप डांस में स्वराज इंडिया सीनियर ग्रुप (द्वितीय) ने बाजी मारी। तीनों वर्गों के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश: 3000, 2000 और 1000 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
 

पहला पुरस्कार पुष्कर अरोड़ा, दूसरा पुरस्कार ऐश्वर्या और तीसरा पुरस्कार ईवा मिश्रा को

सिंगिंग में पुष्कर अरोड़ा, सोलो डांस में रुचि खेरवाल और ग्रुप डांस में स्वराज इंडिया ने मारी बाजी
कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत वादन से जुड़ी कविता त्रिपाठी और डीजी कॉलेज की डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद वी क्लब डांस एकेडमी के बच्चों ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। लावण्या सोनी ने सत्यमेव जयते..., प्रांजुल राव ने वंदेमातरम...शांभवी ने मेरा कर्मा तू...छायांक उर्फ हनी ने चक दे इंडिया... गीत गाकर समा बांधा। सिंगिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मौजूद किड्स वाइस ऑफ इंडिया की गुंतास कौर, सलमान के शो दस का दम में आ चुकी संगीत क्षेत्र से जुड़ी कविता त्रिपाठी और डीजी कॉलेज में संगीत की विभागाध्यक्ष की डॉ. संगीता श्रीवास्तव मौजूद रहीं। पहला पुरस्कार पुष्कर अरोड़ा, दूसरा पुरस्कार ऐश्वर्या और तीसरा पुरस्कार ईवा मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में गायक नीरज ने अपनी स्पेशल परफार्मेंस मेरे देश की धरती सोना उगले... पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के बच्चों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के एंकर बॉबी खान और अनुराग श्रीवास्तव अन्ना रहे।
 

देशभक्ति गीत पर बैले डांस कर रुचि बनी विजेता

अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत लाजपत भवन में हुआ सिंगिंग और डांस कम्पटीशन
सिंगिंग के बाद सोलो और ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। किसी ने सर्जिकल स्ट्राइक तो किसी ने भारत पाकिस्तान के विभाजन को डांस के माध्यम से बताया। भगत सिंह, सेना के जवानों पर भी डांस की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में मौजूदा कथक डांसर सौम्या मिश्रा, कोरियोग्राफर अभिषेक तिवारी, बॉलीवुड के सीनियर एक्टर रमेश चंद्र पाठक ने हावभाव, डांस, कास्ट्यूम और कोरियोग्राफी के आधार पर विजेताओं का चयन किया। देशभक्ति गीतों पर बेली डांस कर सोलो डांस में रुचि खेरवाल ने पहला इनाम जीता। कथक डांस कर अपनी भावभंगिमा से मंत्रमुग्ध करने वाले कार्तिक पांडे को दूसरा और धमाकेदार प्रस्तुति देने वाली आस्था पांडे को तीसरा पुरस्कार मिला। ग्रुप डांस में भगत सिंह के किरदार को आत्मसात करने वाले स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के सीनियर ग्रुप (द्वितीय) को पहला, श्री विनायक ग्रुप को दूसरा और द चिन्टल्स स्कूल को तीसरा पुरस्कार मिला।
 

गुंतास के गीतों पर झूमे दर्शक

गुंतास
द वाइस ऑफ इंडिया किड्स की फाइनलिस्ट गुंतास कौर ने भी परर्फार्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने चक दे इंडिया गीत सुनाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। वहीं, बागबान.. का टाइटल गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया।
 

हीरो ड्राइंग के विजेता हुए सम्मानित

अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’
हीरो मोटो कार्प की ओर से हुई ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीमएम सिटी सतीश पाल और एसीएम 6 हरिश्चंद्र यादव ने अदिति बाजपेई, दीप्ति सचान, स्वाति शुक्ला, सृष्टि वर्मा को पुरस्कृत किया। इसके अलावा एडीएम ने नार्दर्न मोटर्स के ओनर उत्कर्ष खन्ना, आरबीएस मोटर के राजेंद्र खन्ना की जगह जनरल मैनेजर ओपी मिश्रा, स्वामी मोटर्स के आशीष अग्रवाल और दीपक अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
 

इन्होंने भी दी शानदार प्रस्तुति

अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’
हेल्प फॉर हेल्पलेस सोसाइटी के महासचिव परविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में सोसाइटी की सांस्कृतिक कमेटी भंगड़ा ग्लैडिएटर्स के तरनजीत, दमन, समर, उपकार, बनप्रीत, मंजरी शुक्ला, इंद्रप्रीत, नवनीत ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। वहीं उड़ान ग्रुप की अर्चना, अंशुल, नैना चौहान, नीलू, रश्मि और कंचन ने भी प्रस्तुति दी। डांस तैयार करने में अध्यक्ष संगीता सेंगर, उपाध्यक्ष शालू चौरसिया, सचिव अपर्णा सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कृष्णा पुरवा और रूबी खट्टर का सहयोग रहा। इनको अमर उजाला की ओर से सम्मानित भी किया गया। ब्राइट एंजिल स्कूल के बच्चों की ओर से स्पेशल परफार्मेंस दी गई, जिसकी कोरियोग्राफी फारुख अंसारी ने की थी। मधुरम खरे ने कैसियो पर परफार्मेंस दी। 
ये स्कूल रहे शामिल
किड्स दुर्गा प्रसाद हंसपुरम, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल, द चिन्टल्स स्कूल, केडीएमए स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल बर्रा के छात्र मौजूद रहे।  

शहर के जाबांजों को दिया अमर उजाला ब्रेवरी अवार्ड

अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’
खतरों की परवाह ना करते हुए दूसरों की जान बचाने वाले जाबांजों व उनके परिजनों को अमर उजाला ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान जब उनके बारे में बताया गया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत मोतीझील स्थित लाजपत भवन में सभी जाबांजोंको अमर उजाला ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने जाबांजों को शॉल, प्रतीक चिन्ह्, प्रमाण पत्र और 5100 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि जिन लोगों को अमर उजाला ने पुरस्कृत किया है वो जांबाजी का आंखों देखा उदाहरण है और शहर के युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। वे बोलीं कि जांबाजी और हिम्मत उम्र, जात, लिंग किसी के भी अधीन नहीं होती है। वहीं हाल में मौजूद बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को डराए नहीं और उनको गलत काम करने पर डांटने के बजाए समझाएं। साथ ही वो हिम्मत उनको दें जिससे वो कम मार्क्स आने पर, अंधेरे में, एग्जाम से, रिलेशनशिप में हारने से, प्रतियोगिता में हारने से डरने के बजाएं उनको सहजता के साथ ग्रहण कर सकें और हिम्मत के साथ जीवन में आगे बढ़े।
सभी जाबांजों को सिख पंजाबी वेलफेयर सोसायटी और जमुना आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के अमरजीत सिंह पम्मी व अशोक मेहरा ने ब्रेवरी अवार्ड की धनराशि देकर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान

अमर उजाला की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम
धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राहुल पेंटर- कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी युवक गोविंदपुरी नया पुल से कूदी छात्रा को बचाने में घायल हो गए थे।

मोती कुमार- सिविल लाइंस निवासी मोती जल पुलिस में तैनात हैं। गंगा में डूबे दर्जनों लोगों को बचाने में अपनी जान की भी परवाह नहीं की।

कमला बाजपेई- सफीपुर, चकेरी निवासी कपड़ा बाजपेई ने 80 वर्ष की उम्र में भी लुटेरों से भिड़ने की हिम्मत दिखाई। आखिरकार उनकी हिम्मत की वजह से लुटेरों का लूट का प्रयास विफल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें