फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: बच्चों को सेनानी जैसा सजाएं, इनाम भी पाएं, 11 अगस्त तक करा सकते रजिस्ट्रेशन

Thu, 08 Aug 2019 05:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत देशभक्ति की थीम पर होने वाली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। इसमें बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों की वेशभूषा में मंच पर नजर आएंगे। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तीन से आठ साल तक के बच्चों के लिए होगी।
विज्ञापन


इसकी थीम नेशनल हीरो, स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित होगी। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए MTP FANCY  कैरेक्टर (जिस स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा धारण करना चाहते हैं), नाम, उम्र, माता या पिता का नाम, मोबाइल नंबर लिखकर 11 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9307911933 पर भेज दें। प्रतियोगिता 13 अगस्त को होगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को इनाम और सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यदि आप भी अपने बच्चे को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग दिलाना चाहते हैं तो तुरंत पंजीकरण कराएं।

इसके अलावा देशभक्ति थीम पर नृत्य और गायन प्रतियोगिता भी होगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक बच्चे नौ अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ग्रुप डांस में कम से कम दो और अधिक से अधिक आठ सदस्य हो सकते हैं। जूनियर वर्ग में कक्षा एक से छह तक एवं सीनियर में कक्षा सात से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के लिए अपने मोबाइल से टाइप करें MTP DANCE नाम, ग्रुप का नाम, मोबाइल नंबर और डांस का विडियो नौ अगस्त तक मोबाइल नंबर 9335031193 पर व्हाट्सएप करें। गायन में रजिस्ट्रेशन के लिए टाइप करें MTP SINGING साथ में अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, गाने का ऑडियो नौ अगस्त तक मोबाइल नंबर 9335031193 पर व्हाट्सएप कर दें। इसमें जूनियर वर्ग कक्षा एक से छह तक एवं सीनियर वर्ग में कक्षा सात से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।

ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
तिरंगा अगरबत्ती, रामा यूनिवर्सिटी, एक्सिस ग्रुप, जेट लायकॉट, जिला प्रशासन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, सीवी रमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लॉ मिलिटेयर एकेडमी, शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नर्चर इंटरनेशनल, लाफिंग बुद्धा एकेडमी, वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज, सोसाइटी मोटर्स, वी प्लास्ट इंटरप्राइजेज, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, केडीएमए, अशोक मसाले, विदिशा डिटर्जेंट, बावर्ची पशु आहार, रिचा इलेक्ट्रानिक्स, केमिस्ट फिनायल एंड डिटर्जेंट पाउडर, शंकर कार्तिक आई हॉस्पिटल, आनंद बिल्डर्स, एपी वुड, बी गैप, भार्गव मेडिकल एंड ट्रामा सेंटर, एनआरजे ई रिक्शा, नीलिका आई ड्रॉप, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स, ओपिल कार्यक्रम, परफेक्ट प्वाइंट, लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स, सोना-चांदी ज्वैलर्स और स्वदेश न्यूज कार्यक्रम के सहयोगी हैं।
विज्ञापन

चित्रों में दिखाएं आजादी
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में आजादी की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसके तहत प्रतिभागियों को ऐसी तस्वीर बनानी होगी, जो आजादी का अहसास कराती हो। जूनियर वर्ग में कक्षा एक से छह तक एवं सीनियर में कक्षा सात से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को इनाम मिलेगा। तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके अलावा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में देशभक्ति पर 25 शब्दों में कोई भी स्लोगन लिखकर 14 अगस्त तक जमा करना होगा। इसमें चुनी गई छह प्रविष्टियों को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

यहां जमा कर सकते हैं प्रविष्टियां
चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता की प्रविष्टियां अमर उजाला कार्यालय 89 गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट कालपी रोड अतुल माहेश्वरी मार्ग, अमर उजाला कार्यालय मलिक गेस्ट हाउस के सामने रामादेवी, लॉफिंग बुद्धा एकेडमी नौबस्ता, लॉ मिलिटेयर एकेडमी किदवई नगर, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल केशवपुरम, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल गूबा गार्डेन कल्याणपुर, एसडी चाट नवीन मार्केट, सोसाइटी मोटर्स मकरावटगंज, सीवी रमन स्कूल पनकी, रिचा इलेक्ट्रॉनिक्स विजय नगर और एनआरजे मोटर्स बर्रा में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें