फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लक्ष्य-2018 एजुकेशनल फेयर में मिली कॅरियर की राह, आज भी मौका

Wed, 04 Jul 2018 11:24 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला लक्ष्य-2018 एजुकेशनल फेयर
विज्ञापन
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की अेार से कानपुर के शास्त्री नगर स्थित होटल भाटिया में आयोजित एजुकेशनल फेयर लक्ष्य-18 का पहला दिन खास रहा। एक तरफ हजारों की संख्या में उमड़ी छात्रों की भीड़ को विशेषज्ञों ने कॅरियर की नई राह दिखाई तो दूसरी ओर शहर के तीन बड़े विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का भी संगम हुआ।
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के कुलपति प्रो. एनबी सिंह और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एजुकेशनल फेयर का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रों को कुलपतियों ने संबोधित करते हुए सफलता के टिप्स दिए। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य बनाने के लिए कहा। बोलीं, बगैर लक्ष्य के आपकी राह बदल सकती है लेकिन जब आप जीवन में कोई लक्ष्य बनाकर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहा कि जिंदगी में कभी डरना नहीं चाहिए। डर को मात देकर जब आप कोई सफलता हासिल करते हैं तो उसका महत्व आपकी जिंदगी में सबसे ऊंचे स्थान पर रहता है। इसलिए हमेशा मुश्किलों का सामना करना चाहिए। कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने कहा कि 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही कॅरियर की सही राह तलाशनी चाहिए। यही उम्र होती है जब आप सही और गलत मार्ग पकड़ते हैं। अगर सही मार्ग पर चलेंगे तो आप लोगों के दिलों में होंगे लेकिन गलत राह पर चलेंगे तो लोग आपको हीन भावना से देखेंगे।
 

मोबाइल, संजू फिल्म के टिकट सहित कई इनाम मिले 

अमर उजाला लक्ष्य-2018 एजुकेशनल फेयर
फेस्टिवल में छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, स्कॉलरशिप टेस्ट सहित कई आयोजन कराए गए। पांच छात्रों को मोबाइल फोन, 100 छात्रों को रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म संजू के टिकट दिए गए। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को क्विज में सही जवाब देने पर इनाम दिए गए। छात्र-छात्राएं इनाम पाकर खिल उठे। छात्रों ने हिप-हिप हुर्रे करके जश्न मनाया। इनाम जीतने का मौका छात्रों के पास बुधवार को भी रहेगा। इसलिए जो भी छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होना चाहते हैं वो 7290820070 पर मिस्ड काल देकर या फिर सीधे आयोजन स्थल चैन फैक्ट्री चौराहा शास्त्री नगर स्थित भाटिया होटल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

60 प्रतिशत के ऊपर वालों को किया सम्मानित, आज भी मौका
सत्र 2017-18 में 12वीं 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 700 से ज्यादा छात्रों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तीनों कुलपतियों ने छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अगर आपने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण की है तो पहुंचे एजुकेशनल फेयर में और हासिल करें अपना सम्मान।

 

प्रधानाचार्यों को मिला गुरु प्रणाम सम्मान

12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 250 छात्रों को किया गया सम्मानित
वनीता मेहरोत्रा : शीलिंग हाउस की प्रधानाचार्या ने पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस बार शीलिंग हाउस के छात्रों ने 12वीं में सीआईएससीई में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी और शहर का नाम रोशन किया।

राजगुरु सिंह : केंद्रीय विद्यालय ओईएफ के प्रधानाचार्य राजगुरु सिंह ने बच्चों को पढ़ाने में नई लर्निंग तकनीक लागू की है। यही कारण है कि इनके स्कूल का रिजल्ट लगातार 100 प्रतिशत जाता है। यहां के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।

बलविंदर सिंह : गुरुनानक मॉडल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह का नाम शहर के शिक्षा जगत में जाना-पहनाचा है। बलविंदर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सिटी कोआर्डिनेटर भी हैं।

अरुण पटेल : सरदार पटेल इंटर कॉलेज जरौली फेस-2 के प्रधानाचार्य अरुण पटेल ने हिंदी पट्टी के छात्रों को काफी बुलंदियों तक पहुंचाया। अरुण पटेल के योगदान के चलते ही यूपी बोर्ड के टॉपरों की सूची में शहर के कई छात्र-छात्राओं के नाम शामिल होते हैं। 
 
विज्ञापन

आयोजन में इनका है अहम सहयोग

कॅरियर की राह मिली, इनाम पाकर चेहरे खिले
भाभा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, एक्सिस कॉलेजेस, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स, रामा यूनिवर्सिटी, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, उत्तम करियर इन्स्टीट्यूट, कैपिला मेरीटाइम करियर इन्स्टीट्यूट, इण्डस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, शिमला यूनिवर्सिटी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सर पदमपत सिंघानिया स्कूल, एमएम यूनिवर्सिटी, अभिनव सेवा संस्थान, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी, जे.डी. इन्स्टीट्यूट, मारूला इंट्रेंस क्लासेस, एब्रोड एजूकेशन कन्सलटेंट, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एवं अन्य हैं। गिफ्ट पार्टनर ऋचा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आशीष पांडेय समाजसेवी हैं। रेडिया पार्टनर रेड एफएम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें