फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला सामाजिक सरोकार पहल से खुला ‘आलू का खजाना’

Mon, 05 Dec 2016 10:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम के तहत कानपुर के कई कोल्ड स्टोर से बांटा गया फ्री आलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला सामाजिक सरोकार पहल से जुड़कर कानपुर बिल्हौर के मिल मालिकों ने गरीबों के लिए आलू का खजाना खोल दिया। सोमवार को दिनभर वाहन बिल्हौर से कानपुर आलू ले जाते रहे। मिल मालिकों ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए दरियादिली भी दिखाई और आगे भी ऐसी ही मदद करने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन

सोमवार को अरौल बारंडा निवासी मिल मालिक अशोक कटियार ने टीएन कोल्ड स्टोर से तीन सौ बोरा आलू अमर उजाला कैंप के लिए लोड कराने के दौरान कहा कि उनका पूरा परिवार गरीबों के लिए सदा साथ रहा है। कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि यह सौभाग्य है कि यहां के कुर्मी समाज द्वारा उगाया गया आलू गरीबों के काम आ रहा है। शीतला देवी कालेज के प्रबंधक टीटू कटियार ने कैंप में आने वाले सभी गरीबों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव मदद की बात कही है। बिल्हौर ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार ने 151 बोरा आलू अमर उजाला को कैंप के लिए दिए। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अमर उजाला की सूचना पर उन्होंने जिला कारागार को 101 बोरा आलू नि:शुल्क दिए हैं। मिल प्रबंधक धर्मेंद कटियार ने अपने पल्लेदारों के साथ अमर उजाला का पूरा सहयोग किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लालपुर और खजुरी गांव स्थित दोनों कोल्ड स्टोर से 132 पैकेट कानपुर कैंप के लिए दिया है। देवेंद्र कटियार ने बताया कि गरीबों के आशीर्वाद से उन्हें यह मुकाम हासिल हो सका है। सुंदर कोल्ड स्टोर के मालिक अशोक दुबे ने मिल आए गरीबों को निशुल्क आलू वितरित किया और आश्वासन दिया कि अमर उजाला द्वारा गरीबों तक आलू पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करेंगे। वरुण कोल्ड स्टोर के मालिक मोती बाबू कटियार ने क्षेत्रीय की कई गरीब महिलाओं को 50 पैकेट आलू वितरित किया, और आश्वासन दिया कि अमर उजाला के साथ जुड़कर उन्हें कानपुर के गरीबों को निशुल्क आलू देने में खुशी होगी। तिरुपति कोल्ड के मालिक मोहित जैन कहा कि यदि वह गरीबों को जरूरत हुई तो 200 बोरा क्या और अधिक भी सहयोग करेंगे। मोहित जैन के मिल कर्मियों ने पूरा सहयोग कर दिल खोलकर कैंप वितरण के लिए आलू दिया। जमुना कोल्ड स्टोर के मालिक अमरजीत सिंह उर्फ पम्मी बाबू ने मंगलवार को 200 बोरा आलू देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें