फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: छात्राओं को मिला योग से निरोग रहने का मंत्र, बेहतर योगासन करने वाली बालिकाओं का सम्मान

Thu, 16 May 2024 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इटावा में अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के तहत इटावा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और छात्राओं को योग से निरोग रहने का मंत्र दिया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ शिविर में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग सात बजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्कूली छात्राएं एकत्रित हुईं। व्यायाम शिक्षिका आशा वशिष्ठ के नेतृत्व में सबसे पहले छात्राओं को योग का महत्व बताया गया। व्यायाम शिक्षिका ने बताया कि प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मन भी दिमाग भी स्वस्थ रहता है। ऐसे में आपका पूरा दिन चुस्ती फुर्ती के साथ गुजरता है।
प्रधानाचार्य मनोरमा रानी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से इस तरह के कार्यक्रम कराकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने की यह अच्छी पहल है। बताया कि इस तरह के आयोजन विद्यालय में पहले से कराए जाते रहे हैं, लेकिन अब प्रयास किया जाएगा कि प्रतिदिन इस तरह से थोड़ी देर योगा जरूर कराया जाए।

विज्ञापन

व्यायाम शिक्षिका ने कराए कई आसन
व्यायाम शिक्षिका की ओर से भुजंगासन, वीरभद्रासन, ताड़ासन, शवासन, पश्चिमोत्तानासन समेत कई आसन कराए गए। इस मौके पर शिक्षिका नीलम वर्मा, पूजा, दीपाली पटेल, वर्षा गुप्ता ,शशि प्रभा यादव ,राखी देवी ,छाया सिंह, रेखा जाटव आदि भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी छात्राओं के साथ इस शिविर में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुस्तक देकर किया सम्मानित
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कराए गए योग शिविर में सबसे बेहतर ढंग से योगासन करने वाली पांच छात्राओं को लेखक प्रेमचंद की बड़े भाई साहब पुस्तक भेंट की गई। साथ ही अन्य छात्राओं को भी अगली बार बेहतर प्रदर्शन करके सम्मान पाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुस्तक पाकर सम्मानित होने वाली छात्राओं में अनमोल, खुशी सोनी, सपना, नंदिनी, प्रिया शामिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें