फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: आज उन्नाव में रहेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, जानेंगे वोटर्स के मुद्दे...नेताओं से होंगे सवाल

Sun, 21 Apr 2024 05:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Unnao News: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम रविवार यानी 21 अप्रैल को उन्नाव जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश का उन्नाव लखनऊ तथा कानपुर के बीच में स्थित है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की थी। वहीं, अन्नू टंडन सपा व कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बसपा से अशोक पांडेय मैदान में हैं। फिलहाल दो चुनावों में लंबे अंतर से मिली जीत से साक्षी महाराज उत्साह से भरे हुए हैं।

विज्ञापन

मोदी की गारंटी से वह फिर से तीसरी बार चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं, अन्नू टंडन सपा कांग्रेस में गठबंधन होने का फायदा मिलने की उम्मीद लगा रही हैं। बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय परंपरागत कैडर व सवर्ण वोटों के आधार पर जीत पक्की मान रहे हैं। चुनाव परिणामों से पता चलेगा कि कौन मतदाताओं की पसंद बना।

Trending Videos

उन्नाव के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ''सत्ता का संग्राम'' 21 तारीख को उन्नाव में रहेगा।

क्या होगा खास
''सत्ता का संग्राम'' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।

इस विशेष कवरेज को देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

कब कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह नौ बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: स्टेशन रोड पर सोनू चाय की दुकान।
2. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: कात्यायन गेस्ट हाउस (रोडवेज बस स्टेशन के पास)।
3. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: पार्कव्यू पैलेस, बाबूगंज उन्नाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें