फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला महाडांडिया उत्सव: लगेगी मुफ्त मेहंदी, मिलेगा पूजन का सामान

Thu, 25 Oct 2018 04:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अमर उजाला और नमस्ते इंडिया प्रस्तुति करवाचौथ उत्सव में 11 जगह लगाई जाएगी मुफ्त मेहंदी 
- नमस्ते इंडिया देगा मुफ्त घी, लानी होगी खबर की कटिंग
- 28 अक्तूबर शाम पांच बजे तक कपल सेल्फी भेजें और इनाम पाएं
- 28 और 29 अक्तूबर और 2 नवंबर को होगा महाडांडिया उत्सव
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और नमस्ते इंडिया प्रस्तुति करवाचौथ उत्सव में महिलाओं को करवाचौथ की मेहंदी मुफ्त लगाई जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को पूजन का सामान नि:शुल्क दिया जाएगा। साथ ही नमस्ते इंडिया की ओर से मुफ्त घी भी दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को छपी खबर की कटिंग लेकर आनी होगी। इसके अलावा 28, 29 अक्तूबर और 2 नवंबर को महाडांडिया उत्सव की धूम रहेगी।   

विज्ञापन


करवाचौथ को और स्पेशल बनाने के लिए अमर उजाला और नमस्ते इंडिया महिलाओं के लिए फ्री मेहंदी लगवाने की स्कीम लेकर आया है। 25 और 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक 11 जगहों पर मेहंदी लगवाई जाएगी। साथ ही महिलाओं को करवाचौथ के लिए करवे, सींक और व्रत का कलेंडर भी मुफ्त मिलेगा। नमस्ते इंडिया का घी भी नि:शुल्क दिया जाएगा। इसके लिए खबर की कटिंग लाना अनिवार्य है। मेहंदी लगवाने में कोई परेशानी हो तो 9956690162 पर संपर्क कर सकते हैं।  

यहां लगेगी मेहंदी
रिचा इलेक्ट्रानिक्स विजय नगर, रॉयल ड्रीम काकादेव, एलाइव रेस्त्रां क्रांसिंग नं 9, एसडी चाट नवीन मार्केट, पवन ज्वैलर्स श्याम नगर, जीवी इंटरप्राइजेज किदवई नगर, काजल इलेक्ट्रानिक्स के ब्लॉक किदवई नगर, कपूर फर्नीचर गोविंद नगर, ए टू जेड शापिंग मॉल सीसामऊ बाजार, देवी एंड कंपनी नयागंज, केरला कैफे आईआईटी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
28 तक भेेजें सेल्फी
करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं अपने पति के साथ 28 अक्तूबर शाम पांच बजे तक सेल्फी भेजें। 10 विजेताओं को गिफ्ट और महाडांडिया के पास दिए जाएंगे। जितने लोग भी सेल्फी भेजेंगे उनको भी डांडिया के पास दिए जाएंगे। 7617400181 नंबर पर सेल्फी भेज सकते हैं। 

तीन दिन होगा महाडांडिया उत्सव
अमर उजाला और नमस्ते इंडिया की ओर से महाडांडिया उत्सव का आयोजन तीन दिन तीन अलग अलग जगहों पर होगा। 28 अक्तूबर को डांडिया आवास विकास मनसा गैलेक्सी, 29 अक्तूबर को यशोदा नगर बाईपास स्थित लार्ड गार्डन और दो नवंबर को लाजपत भवन मोतीझील में होगा। बालीवुड सिंगर दीपाली साठे और डीजे पर्ल और सिंगर पूजा अपने गीतों से समां बांधेंगी। डांडिया उत्सव में बिना पास एंट्री नहीं मिलेगी। पास के लिए 9956690162 पर संपर्क कर सकते हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें