कानपुर में निशुल्क आलू का वितरण अमर उजाला के सहयोग से किया जा रहा है
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की मुहिम रंग ला रही है। कानपुर में मुफ्त आलू वितरण के लिये कई कोल्ड स्टोर संचालक और किसान आगे आये हैं। लगातार तीसरे दिन सार्वजनिक कार्यों और गरीबों के लिये निशुल्क आलू का वितरण किया गया। बिल्हौर के ब्लॉक प्रमुख अशोक कटियार ने 150 कट्टी ट्रक अरौल भेजकर फ्री आलू बटवाया। चौबेपुर में 170 से ज्यादा बोरी आलू भेजा जा रहा है। शिवराजपुर में आलू लेने के लिये बड़ी संख्या में लोग कोल्ड स्टोरेज पर एकत्रित हुए। इन सबके अलावा कानपुर शहर के लिये 10-10 ट्रक अलग से आलू भिजवाया जा रहा है। ये आलू गुरुद्वारे, मंदिर के अलावा धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिये फ्री में दिया जाएगा।