फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ की नस दबाकर छोड़ सकते हैं नशे की लत, जानिए कैसे

Wed, 29 May 2019 06:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कलाई से तीन अंगुलियाें का गैप देकर नस दबाने से नशे की लत से छुटकारा मिल सकता है। पानी पीने के तरीके से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। ऊं का उच्चारण करने से मनुष्य पूरे जीवन निरोगी रह सकता है। ये बातें कानपुर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत घरेलू कामगार यूनियन और आशा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता संगोष्ठी में एक्यूप्रेशर और नैचुरोपैथी की डॉ. अनुपम जैन ने महिलाओं को बताईं। 
विज्ञापन


गोविंद नगर स्थित दुर्गा पार्क में हुए कार्यक्रम में डॉ. जैन ने कहा कि पानी को घूंट-घूंट कर पीएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। ठंडा पानी जान का दुश्मन होता है, जितना हो सके सादा पानी ही पीएं, खाना खाने के बाद तुरंत पानी न पीएं। ध्यान मुद्रा में ऊं का उच्चारण जरूर करें। ऊं में इतनी ताकत होती है, जिससे बांझपन जैसी समस्या दूर हो सकती है। बीपी हाई रहता है तो काली मिर्च के साथ पुदीने की चटनी का सेवन करें। समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

डॉ. अनुपम ने बताया कि चेहरे पर चमक लाना चाहती हैं तो अंगूठे के पोर की अच्छे से मालिश करें। पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए नाभि में बादाम के तेल की मालिश करें। अजवाइन, जीरा, छोटी हर्र के चूर्ण का सेवन मोटापेे को दूर भगाता है। महिलाएं दूर दराज से इसमें शामिल होने के लिए आईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनू सूर, मोना सूर और अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से बातचीत
पहली बार घरेलू तरीकों से स्वस्थ रहने की जानकारी मिली है। कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा। उपायों को इस्तेमाल में लाऊंगी। - बिंदू, पनकी

पैसे की बचत करके अगर स्वस्थ रहा जा सकता है तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। कार्यक्रम में कई ज्ञानवर्धक जानकारियां मिलीं। - रेनू, सीटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें