कानपुर में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत कानपुर में सरदार पटेल एकेडमी इंटर कॉलेज में नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ छात्र-छात्राओं ने ली। छात्राओं ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे भी लगाए।
स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। नारी है तो सबकुछ है। कन्याओं का सम्मान करने वालों की प्रगति को कोई रोक नहीं सकता।
इस मौके पर शिक्षक प्रमिला रानी गुप्ता, रेखा मिश्रा, अनीता तिवारी, प्रियंका तिवारी, जूही, सुरेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश कटियार, प्रदीप द्विवेदी, हरिभान सिंह, सतनाम सिंह, रीतिका तिवारी, उमा कुशवाहा, तनु शर्मा, दिव्यांशी, पुष्पांजलि पटेल, आकांक्षा उत्तम, गौरी शुक्ला, हिमांशी साहू, प्रियंका गुप्ता और मान्सी शर्मा शामिल रहीं।