फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़े में स्टार्च व बर्फी में एलुमिनियम वर्क मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को पुखरायां, राजपुर और सिकंदरा क्षेत्र में दुकानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर सेफ्टी आन व्हील्स मोबाइल वैन प्रयोगशाला में जांच की। जांच में पेड़े में स्टार्च व बर्फी में एल्युमिनियम वर्क निकला। वहीं छेने में अरारोट मात्रा ज्यादा पायी गई। इस पर दुकानदारों को अफसरों ने चेतावनी दी। खाद्य विभाग की टीम की चेकिंग के दौरान व्यापारियों में खलबली मची रही। कई तो दुकान के शटर बंद करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद के कई कस्बों में खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मोबाइल वैन प्रयोगशाला में जांच की। अधिकारियों को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभिहित अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने पुखरायां पहुंचकर अरहर दाल, उड़द दाल, काली मिर्च, पनीर, मिठाई, तेल आदि खाद्य पदार्थों के 25 नमूने लिए गए। नमूनों की मौके पर ही प्रयोगशाला वैन में जांच की गई। खजांची स्वीट्स के पेड़े में स्टार्च व बर्फी में एल्युमिनियम वर्क पाया गया। इसके बाद राजपुर कस्बे में टीम ने पहुंचकर छेना, खोया, दही समेत छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
मौके पर वैन लैब में जांच करने पर कपिल कुमार के मिष्ठान भंडार में अरारोट की मात्रा अधिक पाई गई। वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना लगते ही तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दीं। इसके बाद सिकंदरा कस्बा में टीम पहुंची। सोमवार को बाजार बंद होने के कारण मौके पर जांच की कार्रवाई नहीं हो सकी। सूर्या ढाबा में सरसों के तेल, मसाला समेत पांच नमूने लेकर जांच की गई। ब्रांड भी देखा गया। मिलावट नहीं मिली। बताया कि जांच रिर्पोटो को लखनऊ स्थित मुख्यालय मेजा जाएगा। वहां से जो आदेश प्राप्त होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमांशु सचान व धीरज दीक्षित, खाद्य विश्लेषक विपिन शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें