फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सफाई संग नपा कराएगी फॉगिंग और छिड़काव

सार

जसवंतनगर में नगर पालिका परिषद में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें अधिकारियों ने सफाई, दवा छिड़काव व जागरूकता के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रयास जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
फोटो 15:::जसवंतनगर में नगर पालिका की बैठक में शामिल अधिकारी व सभासद। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बैठक हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और ईओ श्याम बचन सरोज ने संयुक्त रूप से कहा, नियमित सफाई, दवा छिड़काव, फॉगिंग और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिये नगरवासियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। यूनिसेफ से बीएमसी इमरान सिद्दीकी, डब्ल्यूएचओ से राजकुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह और एआरओ सतीश कुमार मौजूद रहे। साथ ही सभासद कमल प्रकाश, संजीव कुमार, संजय कुमार, सफाई निरीक्षक लाल कुमार, सफाई नायक रामसिया मौजूद रहे।

फोटो 15:::जसवंतनगर में नगर पालिका की बैठक में शामिल अधिकारी व सभासद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें