फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अलोक बने कानपुर के नए एडीएम सिटी, डॉ. राजेश कुमार को वाराणसी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर।
प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कानपुर नगर प्रशासन में भी अहम परिवर्तन किया गया है। बीते करीब तीन वर्षों से कानपुर में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात रहे डॉ राजेश कुमार का तबादला कर उन्हें वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नगर) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


वहीं कानपुर नगर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात को प्रमोशन करके अहम जिम्मेदारी देते हुए नया एडीएम सिटी बनाया गया है। आलोक कुमार गुप्ता पिछले एक वर्ष से एसीएम-6 के पद पर कार्य करते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। अब उन्हें शहर की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और राजस्व कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. राजेश कुमार के कार्यकाल को कानपुर नगर में प्रशासनिक सक्रियता और सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता रहा। कई महत्वपूर्ण आयोजनों, कानून व्यवस्था और नगर प्रशासन से जुड़े मामलों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अब वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण जिले में उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। उधर आलोक कुमार गुप्ता के एडीएम सिटी बनने से प्रशासनिक में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें