फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित डी-कंपनी के गुर्गे को फिर उठाया, दुबई से है कनेक्शन, शातिर को दो पासपोर्ट के साथ दबोचा था

Sun, 15 Dec 2019 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में कर्नलगंज पुलिस ने शनिवार को कथित डी-कंपनी के गुर्गे को फिर उठा लिया है। उसके पास से एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। वहीं एक पासपोर्ट गायब है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। उधर एलआईयू की टीम ने उसके पासपोर्ट की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अगर डी-कंपनी से कनेक्शन के साक्ष्य मिलते हैं तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। गुरुवार को चुन्नीगंज चौराहे से कर्नलगंज थाने के एक दरोगा ने बेकनगंज निवासी एक शातिर को पकड़ा था। उसके पास से दो पासपोर्ट मिले थे।

चर्चा थी कि शातिर डी-कंपनी से जुड़ा है। इसके बावजूद दरोगा ने उसे छोड़ दिया। जानकारी होने पर एसपी पश्चिम अनिल कुमार ने मामले में जांच कर्नलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी थी। एसपी ने बताया कि शनिवार को उस युवक को दोबारा उठाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पता चला है कि 1997 में उसको दिल्ली एयरपोर्ट से 23 लाख रुपये के डॉलर बरामद हुए थे। वह पूरी रकम लेकर दुबई जाने की फिराक में था। तब कस्टम ने उस पर कार्रवाई कर जेल भेजा था। अब पुलिस पता कर रही है कि आखिर उस मामले की जांच में क्या खुलासा हुआ था। युवक पर एक छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें