फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पुलिस है कुछ भी कर सकती है! कारनामा जानकर चौक जाएंगे आप, 'हवाई जहाज की रफ्तार को दी मात!'

Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने जाते अहरौली शेख के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ये पुलिस है कुछ भी कर सकती है! पूरे मामले से रूबरू कराने से पहले आपको हवाई जहाज की स्पीड से भी अवगत करा देते हैं। क्योंकि पुलिस ने अपनी कार्रवाई से हवाई जहाज की स्पीड को भी मात दे दी। आपको बता दें कि हवाई जहाज 30 हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग 0.9 मैक/ 500 नॉट्स की गति से उड़ते हैं।

विज्ञापन



किलोमीटर के हिसाब से देखा जाए तो इसी ऊंचाई पर हवाई जहाज लगभग लगभग 1000 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ते हैं। ये तो बात हो गई हवाई जहाज की स्पीड की। अब आपको पुलिस की कागज पर दौड़ने की स्पीड से रूबरू कराते हैं। मामला यूपी के कानपुर देहात का है।


गुरुवार को रूरा एसओ अमर सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान शाम 5:30 बजे कल्लापुर के विपिन को बाइक से एक तमंचा ले जाते पकड़ने का दावा किया था इसके बाद उसकी निशानदेही पर उन्होंने स्वाट टीम की मदद से भोगनीपुर कोतवाली के अहरौली शेख गांव के कल्लन के नलकूप में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने 5:31 बजे असलहा फैक्ट्री पकड़े का दावा किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

डेमाे पिक
अब सवाल यह है कि पुलिस लाइन से स्वाट टीम लेकर रूरा से अहरौली शेख पहुंचने में पुलिस को केवल एक मिनट लगा। सोमवार को अल्लापुर के अहरौली शेखए माचाए कुसरजापुर आदि गांवों के मुस्तकीमए सलमानए दीपक, शमीम, मोहसिन, समीर, अरशद, प्रकाश आदि करीब दो सौ से अधिक ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे।


ग्रामीणों ने एसपी राधेश्याम को बताया कि वर्तमान रूरा एसओ अमर सिंह पूर्व में पुखरायां चौकी इंचार्ज रहे हैं उस दौरान उनका अहरौली शेख में कल्लन के विरोधियों के यहां आना जाना था। वहीं स्वाट टीम प्रभारी भी पुखरायां कस्बा चौकी इंचार्ज के रुप में तैनात रह चुके है। उक्त लोगों ने अहरौली शेख गांव के कल्लन के विरोधियों से सांठगांठ कर उन्हें व उनके बेटे को असलहा बनाने की मनगढंत कार्रवाई में फंसा दिया है।


ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की लिखा पढ़ी से ही फर्जीवाड़ा साबित होता है। वहीं जिस ट्यूबवेल पर असलहा बनाने की बात कही जा रही है वहां से चार गांवों के किसान सिंचाई के लिए एकत्र होते हैं। ग्रामीणों ने वहां कभी कोई ऐसी गतिविधि न होने की बात कही। वहीं आरोपी कल्लन एक पैर बेकार होने से चलने में असमर्थ है जबकि उसका बेटा मोहसिन बाहर एक कंपनी में काम करता है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। ग्रामीणों ने पुलिस की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें