फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाउसिंग सोसाइटी के भूखंडों में घोटाले का आरोप, सचिव पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जांच समिति ने मानकों के उल्लंघन और जमीन खुर्द-बुर्द कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। विनायकपुर स्थित सुदर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में भूखंडों के बैनामों और जमीन के कथित घोटाले का आरोप लगा है। जांच समिति की रिपोर्ट में सोसाइटी के मानकों के उल्लंघन और समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की बात सामने आने के बाद सचिव अम्बरीश सिंह परिहार के खिलाफ रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
आवास उप्र आवास एवं विकास परिषद के सहकारी अधिकारी दिलीप कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि विनायकपुर स्थित सुदर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के खिलाफ शिकायत के बाद प्रशासन स्तर पर जांच कराई गई थी। शिकायतकर्ताओं में विकास जायसवाल समेत अन्य लोगों ने पांच फरवरी 2026 को प्रार्थना पत्र देकर भूखंडों के बैनामों में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसके बाद अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) कानपुर की अध्यक्षता में गठित संयुक्त समिति ने 27 फरवरी 2026 को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। रिपोर्ट में कहा गया कि सोसाइटी द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए भूखंडों के बैनामे किए गए। साथ ही दोषी सचिव और अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई। जिलाधिकारी कार्यालय के पत्र के आधार पर मामला उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद पहुंचा। वहां से अपर आवास आयुक्त अपर निबंधक ने सात अप्रैल 2026 को सहकारी अधिकारी को पत्र भेजकर सोसाइटी सचिव अम्बरीश सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। आरोप है कि सचिव ने समिति के भूखंडों को खुर्द-बुर्द कर संस्था को आर्थिक हानि पहुंचाई। इसके आधार पर सहकारी अधिकारी दिलीप कुमार ने रावतपुर थाना में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि सचिव अम्बरीश सिंह परिहार के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें