यूपी के औरैया जिले में भूमि संरक्षण विभाग की महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने जिले के आला अफसरों के साथ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ग्रेटर शारदा सहायक सभादेश क्षेत्र विकास प्रो.23 सी गोखले मार्ग लखनऊ स्थित भूमि संरक्षण विभाग के अध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र में युवती ने आरोप लगाया कि उसके विभाग के कर्मियों द्वारा पिछले कई महीनों से षड्यंत्र के तहत (जैसे सैर सपाटा, डिनर , सारी खुशियां देना, शॉपिंग इत्यादि) प्रलोभन देकर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
बताया कि हद तो तब हो गई जब अधिकारी की गैर मौजूदगी में आवंटित किए गए क्षेत्र में बनवाए गए तालाब में लगे पाइपों के बिल के लिए कार्यालय पहुंची तो वहां मौजूद कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींचतान करने लगे। इस पर वह घबराकर चिल्लाते हुए वहां से भागी।