फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रुपये लेकर कम लंबाई के अभ्यर्थी को पास करने का आरोप, पुलिस भर्ती प्रभारी ने दिए हैं जांच के निर्देश

Sat, 15 Feb 2025 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में पुलिस भर्ती प्रभारी ने बताया है कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर पैसा लेकर पास करने का आरोप लगाया था। लंबाई की जांच कमेटी में शामिल डॉक्टर ने की है। ऐसे में पुलिस द्वारा पैसा लेने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने कमेटी पर रुपये लेकर एक अभ्यर्थी को मानक से कम लंबाई के बावजूद पास करने का आरोप लगाया है। इस पर भर्ती प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस भर्ती परीक्षा 2024-25 के लिए बीते दिनों डीवीपीएसटी (डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) की प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन

इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 1.20 लाख रुपये लेकर शिवम नाम के अभ्यर्थी को मानक से कम लंबाई होने के बावजूद पास कर दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस भर्ती प्रभारी आशीष श्रीवास्तव से की। उन्होंने एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा को जांच सौंपी है।

Trending Videos

भर्ती के लिए बनाई गई कमेटी, सबका अलग है काम
पुलिस भर्ती प्रभारी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपों की जांच के कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में एसडीएम, एसीपी, एबीएसए और एसीएमओ शामिल हैं। डीवीपीएसटी के तहत दस्तावेज सत्यापन में आयु, जाति, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की वैधता, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। जांच एसडीएम, एबीएसए और एसीपी ने की, जबकि शारीरिक परीक्षण में लंबाई, सीना आदि की जांच की एसीएमओ ने की।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर पैसा लेकर पास करने का आरोप लगाया था। लंबाई की जांच कमेटी में शामिल डॉक्टर ने की है। ऐसे में पुलिस द्वारा पैसा लेने के आरोप निराधार हैं। फिर भी इसकी जांच एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -आशीष श्रीवास्तव, पुलिस भर्ती प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें